राज्य अधिवक्ता परिषद के 12 मई को हुए चुनाव में इंदौर के अभिभाषक राकेशसिंह भदौरिया ने प्रथम वरीयता के 3,317 मत प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया है। यह संभवतः राज्य अधिवक्ता परिषद के 65 वर्ष के इतिहास में पहला अवसर है जब इंदौर के किसी अधिवक्ता ने प्रथम वरीयता की मतगणना में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। भदौरिया को प्रदेश के 248 अधिवक्ता संघों में से 202 संघों के सदस्यों के मत मिले हैं। द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती जल्द ही शुरू होगी।