BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में 12 लाख वृक्षों की गिनती, 51 हजार नए पौधे लगेंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इंदौर के रेवती रेंज में पौधारोपण किया। उन्होंने बताया कि संविधान में वृक्षारोपण का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। रविवार को दो साल पहले लगाए गए 12 लाख से अधिक वृक्षों की गिनती एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि करेंगे। 9 अगस्त को 51 हजार नए पेड़ लगाए जाएंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 21 लाख पेड़ लगाने का अभियान चलाया है और इंदौर की टेकरियों को खनन से बचाने के लिए हरा-भरा करने का संकल्प लिया है।