BREAKING NEWS
इंदौर में वर्षा का पूर्वानुमान, प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय: कई जिलों में भारी वर्षा, सीधी की मझौली में सर्वाधिक 124.4 मिमी दर्ज मध्य प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को 2,313 करोड़ रुपये कोलार की चिनार सेवन माइल कॉलोनी: 900 परिवारों की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश भोपाल में स्मार्ट बाइसिकल शेयरिंग सेवा नए सिरे से होगी शुरू, 500 स्मार्ट साइकिलें हुईं कबाड़ प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को सर्वाधिक 2,313 करोड़ रुपये

Latest News

मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 30 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश दर्ज

मध्य प्रदेश में दो से तीन सप्ताह की सुस्ती के बाद मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ी है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, जबलपुर सहित 30 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश हुई, राजगढ़ में सर्वाधिक 4.1 इंच वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, प्रदेश में अब भी 17 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है। राजधानी भोपाल में भी मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली।