BREAKING NEWS

Latest News

बुरहानपुर में 13 देसी पिस्टल और 45 कारतूस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बुरहानपुर के पाचोरी गांव से अवैध हथियारों का जखीरा बाहर भेजने की तैयारी में एक तस्कर को खकनार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बड़वानी निवासी शक्ति सिंह पटवा से 13 देसी पिस्टल, एक मैग्जीन और 45 कारतूस बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत 4.72 लाख रुपये है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को रिमांड पर लिया है। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं, जिससे पुलिस की चिंता बढ़ गई है और स्थानीय स्तर पर कारतूस बनाने की आशंका जताई जा रही है।