BREAKING NEWS

Latest News

बड़वानी में भिंड के दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, 12 अवैध हथियार जब्त

बड़वानी जिले की सिलावद पुलिस ने भिंड के दो हथियार तस्करों, विपेंद्रसिंह सिकरवार और अंकुशसिंह चौहान को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह देशी 32 बोर पिस्टल और छह देशी 12 बोर कट्टे सहित कुल 12 अवैध हथियार जब्त किए गए। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर पलसूद-सिलावद मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ये हथियार पलसूद के सिकलीगर कृष्णा से खरीदकर भिंड के बबलू ठाकुर के लिए ले जा रहे थे। पुलिस फरार बबलू ठाकुर और सिकलीगर की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है।