BREAKING NEWS

Latest News

हमीदिया अस्पताल परिसर में अनियंत्रित एम्बुलेंस ने 18 माह की बच्ची सहित 7 लोगों को रौंदा

भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर में इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने 18 माह की बच्ची सहित सात लोगों को रौंद दिया। शनिवार शाम 7:40 बजे हुई इस घटना में पूजा अहिरवार (29) अपने पति के इलाज के लिए अस्पताल आई थीं और गेट के बाहर खड़ी थीं तभी उन्हें टक्कर मारी गई। अन्य छह लोग भी चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एम्बुलेंस जब्त कर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।