BREAKING NEWS

Latest News

राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की प्रियंका सेंगर की आंखों का दिल्ली में हुआ इलाज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान बड़वानी की छात्रा प्रियंका सेंगर से किया वादा निभाया है। प्रियंका दिल्ली में आंखों का सफल इलाज कराकर इंदौर लौट आई हैं, और उनकी दृष्टि में सुधार हुआ है। 19 सितंबर को कार्यक्रम में राहुल गांधी ने प्रियंका की खराब आंख देखी थी, जिसके बाद पैसों की कमी के कारण अधूरे इलाज की जानकारी मिलने पर उन्होंने दिल्ली में इलाज कराने का वादा किया था। राहुल की टीम ने दिल्ली में ऑपरेशन कराया और सफल इलाज के बाद उन्हें फ्लाइट से वापस भेजा।