BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर में 22 वर्षीय फोटोग्राफर की आत्महत्या, भाभी से एकतरफा प्रेम का खुलासा

ग्वालियर के सिकंदर कंपू इलाके में 22 वर्षीय फोटोग्राफर मोंटी मोरे ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने कमरे में फांसी लगाई। मौके से मिले सुसाइड नोट में मोंटी ने अपनी 20 साल बड़ी भाभी से एकतरफा प्रेम का जिक्र किया है, जिसकी जानकारी परिवार को थी। नोट में उसने लिखा कि वह भाभी के बिना नहीं रह सकता और परिवार उसे बुरा मानता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। स्वजन के बयान अभी दर्ज किए जाने बाकी हैं।