BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में चार आत्महत्या के मामले सामने आए

इंदौर में बुधवार को आत्महत्या के चार अलग-अलग मामले सामने आए हैं। आजाद नगर में 23 वर्षीय दुर्गेश ने प्रेम विवाह के बाद पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाई। छोटी ग्वालटोली में 30 वर्षीय रिम्जा ने अकेलेपन और अवसाद के कारण जान दी। खजराना में 26 वर्षीय अजहर ने बेरोजगारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, पटेल नगर में 27 वर्षीय अभिषेक ने पत्नी की शिकायत और पुलिस द्वारा बयान के लिए बुलाए जाने के बाद फांसी लगा ली। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।