महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक आध्यात्मिक गुरु पर महिला ने कई बार दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान आनंद मठ के महंत दत्तागिरी गुरु जयरामजी महाराज के रूप में हुई है, जो मामले का खुलासा होने के बाद से फरार है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 2016 में जब वह नाबालिग थी, तब से ही आरोपी उसके साथ दरिंदगी कर रहा था। प्राथमिकी के अनुसार, गुरु ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और बाद में उसे पति से तलाक लेने के लिए उकसाया।