BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर किले पर गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ में तीन दिवसीय उत्सव प्रारंभ

ग्वालियर किले पर स्थित गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ में गुरुवार को तीन दिवसीय उत्सव अखंड पाठ के साथ प्रारंभ हुआ। इस दौरान सचखंड साहिब अमृतसर के हजूरी रागी और कथा वाचकों ने संगत को निहाल किया। अमृतसर से लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय कर बुधवार को जलालपुर पहुंची शबद चौकी कीर्तन यात्रा गुरुवार सुबह फूलबाग गुरुद्वारा होते हुए दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा पहुंची। सिख संगत और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शुक्रवार को यात्रा दुर्ग के परकोटे और किले की बाहरी परिक्रमा करेगी, जबकि शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या पर भी परिक्रमा का आयोजन होगा।

11वां ग्लोबल हीलिंग डे 11 अगस्त को ऑनलाइन, 27 देशों के प्रतिनिधि जुड़ेंगे

उज्जैन में मानवता, सर्वधर्म सद्भाव और विश्व शांति के संदेश के साथ 11वां ग्लोबल हीलिंग डे 11 अगस्त को ऑनलाइन आयोजित होगा। ‘एक मानवता, एक प्रार्थना-वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से होने वाले इस आयोजन में 27 देशों के धर्मगुरु और प्रतिनिधि जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री की अपील के बाद बैंकॉक में प्रस्तावित प्रत्यक्ष आयोजन स्थगित कर ऑनलाइन किया गया। कार्यक्रम में महाकाल के लाइव दर्शन के बाद विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाएं होंगी, और कृष्णा गुरुजी का निशुल्क आध्यात्मिक हीलिंग सत्र भी होगा। यह पहल 2016 से जारी है।