BREAKING NEWS

Latest News

हाई कोर्ट ने 18 लाख की धोखाधड़ी में एफआईआर निरस्त करने से किया इनकार

जबलपुर हाई कोर्ट ने कटनी के 18 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में केवल समझौते के आधार पर एफआईआर निरस्त करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि जांच प्रारंभिक चरण में है और फर्जी लेटर पैड तैयार कर रकम लेने जैसे गंभीर आरोपों की पड़ताल बाकी है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि समझौता हर मामले में आपराधिक कार्यवाही समाप्त करने का आधार नहीं हो सकता। याचिकाकर्ता जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जाने शेष हैं।