BREAKING NEWS
2026-08-01

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कथित तौर पर दिया इस्तीफा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, नई दिल्ली।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना बायो अपडेट किया है, जिससे सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, पूनावाला ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे निजी कारण बताए हैं।

Advertisement

हालांकि, अभी तक इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

पूनावाला ने अपने एक्स प्रोफाइल के बायो में अब भाजपा का जिक्र नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘जीवनभर का समर्थक’ बताया है।

पूनावाला ने गुरुवार को अपना बायो अपडेट किया था, लेकिन उन्होंने इस्तीफे के पीछे कोई वजह नहीं बताई।

पूनावाला 2017 में कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद के बाद पार्टी छोड़ी थी।

भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया था।

पूनावाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के मुखर समर्थक रहे हैं। वह टीवी बहसों और अन्य मंचों पर अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लगातार कांग्रेस पर हमला बोला और राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं की आलोचना की।