BREAKING NEWS
2026-08-14

खरगे ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से जवाब मांगा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, दिल्ली।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की।

उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद में अपना रुख बनाए रखेगा।

Advertisement

पत्रकारों से बात करते हुए खरगे ने कहा, ‘कल कुछ नहीं होगा। हम वही करते रहेंगे जो अब तक करते आ रहे हैं।’

आज विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और ‘अमित शाह जवाब दो’ के नारे लगाए।

विपक्ष ने राष्ट्रीय राजधानी और अन्य राज्यों में छात्रों के खिलाफ पुलिस की ओर से बल प्रयोग किए जाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधा।