BREAKING NEWS
2026-08-01

पलक हत्याकांड: आरोपी मयंक शाक्य कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया, पुलिस ने जब्त किए जले कपड़े और पेट्रोल का डिब्बा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

पुलिस ने पलक काशिव हत्याकांड के आरोपी मयंक शाक्य को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisement

इससे पहले, पुलिस आरोपी को रिंग रोड ले गई, जहां से जले हुए कपड़े और पेट्रोल का डिब्बा जब्त किया गया। आरोपी ने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर घर में छुपाया था।

आरोप है कि खजराना थाना क्षेत्र के तपेश्वरी बाग में रहने वाली 26 वर्षीय पलक की डबरा (दतिया) निवासी मयंक शाक्य ने मुंह दबाकर हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया कि वह पेट्रोल डबरा से लेकर आया था और फिर पलक के पास पहुंचा। उसने सराफा चौपाटी पर पलक के साथ घूमने के बाद शादी से इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

टीआइ मनोज सेंधव के अनुसार, मयंक पलक के कमरे से जले हुए कपड़े ले गया था और उसने उन्हें रिंग रोड पर जला दिया था। उसने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर घर में ही छुपा दिया था।

दोनों की दोस्ती सिंगिंग एप ‘स्टार मेकर्स’ पर हुई थी।

पलक बैंक में नौकरी करती थी और सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रही थी।

आरोपी मयंक पुत्र किशन लाल शाक्य इलेक्ट्रिशियन का काम करता है।