BREAKING NEWS
2026-08-17

इंदौर में दिनभर रिमझिम वर्षा, आगामी 3-4 दिन भी जारी रहने के आसार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की वर्षा का दौर जारी रहा। रीगल क्षेत्र में बुधवार शाम 5 बजे तक पिछले 24 घंटे में 20.25 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई, जबकि एयरपोर्ट क्षेत्र में 18.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

Advertisement

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इंदौर शहर के साथ-साथ इंदौर संभाग में अगले तीन से चार दिनों तक रुक-रुककर रिमझिम वर्षा जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कभी-कभी तेज बौछारें भी देखने को मिल सकती हैं।

शियर जोन का प्रभाव

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा होने का अनुमान है।

दक्षिण मध्य प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के मिलन से एक शियर जोन सक्रिय है। आगामी दिनों में इस शियर जोन के प्रभाव से इंदौर संभाग में हल्की और रिमझिम वर्षा ही होगी।