डिंडौरी जिला अस्पताल में जहर खाने वाले एक नाबालिग मरीज को गैस्ट्रिक ट्यूब के जरिए सामान्य मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे ने इस चूक को स्वीकार करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मिनरल वाटर के उपयोग को खतरनाक बताया है।