BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में डीआरआई ने सोने की तस्करी का नेटवर्क पकड़ा, पांच गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने आबूधाबी से इंदौर की सीधी उड़ान में सक्रिय सोने की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तस्कर गोविंद पोरवाल, सराफा व्यापारी संजय मुंजे, एयरलाइंस कर्मचारी वासुदेव बरनाले सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कस्टम कर्मचारी और ड्राइवर भी शामिल हैं। तस्कर एक किलो चांदी की परत चढ़ाए सोने के कड़े लेकर आया था, जिसे एयरलाइंस कर्मचारी ने कस्टम जांच से पहले ही ले लिया था। डीआरआई ने खुफिया जानकारी के आधार पर पूरे नेटवर्क का पता लगाया और आरोपियों को पकड़ा।