BREAKING NEWS

Latest News

बुरहानपुर में उत्तर प्रदेश का युवक तीन पिस्टल व दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार

बुरहानपुर में खकनार थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सामली जिले के मोहम्मद अं (22) को तीन पिस्टल और दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त हथियारों का बाजार मूल्य 74 हजार रुपये आंका गया है। आरोपी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सिकलीगर से संपर्क कर पाचोरी गांव में बनी देसी पिस्टलों की डिलीवरी लेने जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जामनिया गांव के पास दबिश देकर उसे पकड़ा और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। निमाड़ क्षेत्र अवैध हथियारों के निर्माण के लिए कुख्यात है।

रतलाम में पुलिसकर्मी पर हमला, एसपी ने दिए जांच व FIR दर्ज करने के आदेश

रतलाम के शिवगढ़ में तेजा दशमी जुलूस के दौरान चाकू मिलने पर हुए विवाद में एक युवक ने आरक्षक कंवरलाल को चांटा मारा और गला पकड़ा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अमित कुमार ने संज्ञान लिया है। आरोपी युवक मिथुन को पहले माफी मांगने पर छोड़ दिया गया था, जबकि चाकू रखने वाले 20 वर्षीय बंटू को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। एसपी ने मामले की एसडीओपी से जांच कराने और आरक्षक की ओर से एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

बड़वानी में भिंड के दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, 12 अवैध हथियार जब्त

बड़वानी जिले की सिलावद पुलिस ने भिंड के दो हथियार तस्करों, विपेंद्रसिंह सिकरवार और अंकुशसिंह चौहान को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह देशी 32 बोर पिस्टल और छह देशी 12 बोर कट्टे सहित कुल 12 अवैध हथियार जब्त किए गए। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर पलसूद-सिलावद मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ये हथियार पलसूद के सिकलीगर कृष्णा से खरीदकर भिंड के बबलू ठाकुर के लिए ले जा रहे थे। पुलिस फरार बबलू ठाकुर और सिकलीगर की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है।