भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अध्यक्ष कर्मवीर शर्मा ने विकास परियोजनाओं और संपत्ति विक्रय में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 15 अगस्त से पहले एक विशेष आवासीय मेला आयोजित करने और विक्रय योग्य संपत्तियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। बड़े भूखंडों को छोटे प्लॉट्स में विभाजित करने की योजना भी तैयार की जा रही है ताकि मध्यम वर्ग के खरीदार आसानी से संपत्ति खरीद सकें। एआईसीटी योजना को शिक्षा और ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित करने तथा लंबित न्यायालयीन मामलों के शीघ्र निराकरण के भी निर्देश दिए गए हैं।