BREAKING NEWS

Latest News

विपक्षी सांसदों का संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन, अमित शाह से जवाब की मांग

विपक्षी दलों के सांसदों ने आज सुबह संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कथित ज्यादती और राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अमित शाह जवाब देने को तैयार हैं, तो उन्हें संसद से भागना नहीं चाहिए। राहुल गांधी ने सोमवार को अमित शाह से पुलिस कार्रवाई की अनुमति देने वाले का नाम बताने की मांग की थी।