BREAKING NEWS

Latest News

मध्यप्रदेश में आपदाओं से निपटने भोपाल में बनेगा हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेटिंग सेंटर

मध्य प्रदेश में बाढ़, भूकंप और महामारी जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए भोपाल में पहला हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेटिंग सेंटर (HEOC) बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत स्थापित यह केंद्र आपदा मोचन बल के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत करेगा। यह आपातकाल में मरीजों को समय पर इलाज पहुंचाने, बीमारियों को फैलने से रोकने और संसाधनों को सही जगह पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम करेगा। विशेषज्ञ टीमें तैनात होंगी और टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूरदराज के मरीजों को भी सलाह मिलेगी।