उज्जैन की निकिता पोरवाल 9 अगस्त से वियतनाम में शुरू हो रही 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का ताज जीतने के बाद उनका लक्ष्य मिस वर्ल्ड का क्राउन है। उन्होंने ‘माटी’ प्रोजेक्ट को वैश्विक स्तर पर ले जाने की इच्छा व्यक्त की, जो आदिवासी महिलाओं और बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए काम करता है। निकिता ने उज्जैन के सांस्कृतिक प्रभाव और अपनी तैयारियों पर भी बात की। उन्होंने हाल ही में श्री महाकालेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लिया।