गुना में एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपती और उनके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से यह दुर्घटना खैरीखता रोड पर हुई। बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने मौके से गुजरते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टरों को त्वरित उपचार के निर्देश दिए। विधायक की समय पर मदद से परिवार की जान बच सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।