BREAKING NEWS

Latest News

एनसीपी (एससी) प्रमुख शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

एनसीपी (एससी) प्रमुख शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले ने संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को मौजूदा राजनीतिक हालात और छात्रों के मुद्दों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। इससे पहले, पवार और सुले नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने छात्रों का समर्थन किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को भी समर्थन दिया। पवार ने केंद्र से छात्रों की मांगों को संवेदनशीलता से सुनने की अपील की। वहीं, सुप्रिया सुले ने एनसीपी (एससीपी) के एनडीए में शामिल होने की अटकलों का खंडन किया।