BREAKING NEWS

Latest News

एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती निरस्ती को हाई कोर्ट में चुनौती, कोर्ट ने मांगा जवाब

नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी भर्ती परीक्षा निरस्त करने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने एनसीएल प्रबंधन को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है। 270 पदों पर हुई इस भर्ती के तहत 8 अगस्त को परिणाम घोषित हुआ था, लेकिन अनियमितताओं के कारण 10 अक्टूबर 2026 को पूरी चयन प्रक्रिया रद्द कर दी गई। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि दोषियों की पहचान के बावजूद पूरी परीक्षा निरस्त करना निर्दोष अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है।