BREAKING NEWS

Latest News

राजगढ़ के खिलचीपुर में गाड़गंगा नदी के जलमंदिर से 6 लोगों का सफल रेस्क्यू

राजगढ़ जिले में तेज बारिश के कारण सोमवार को कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ। खिलचीपुर में गाड़गंगा नदी के जलमंदिर में फंसे छह लोगों को लगभग तीन घंटे बाद बचाव दल ने नाव की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी अमित तोलानी ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान का नेतृत्व किया। खुजनेर में सड़कों पर नाव चलीं और पचोर में एक बस नाले में खराब हो गई। रंगपुर सिविल अस्पताल से बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। राजगढ़ में एक अलग घटना में कार तालाब में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।