BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल के व्यापारियों ने यूपीआई पर एमडीआर के खिलाफ किया प्रदर्शन

भोपाल के व्यापारियों ने 15 अक्टूबर से यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया। उन्होंने ‘नो-यूपीआई डे’ मनाते हुए दुकानों पर लगे क्यूआर कोड को काले कपड़े से ढंका और ग्राहकों से नकद या अन्य बैंकिंग माध्यमों से भुगतान का आग्रह किया। इससे डिजिटल लेन-देन में कमी आई। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और कैट जैसे व्यापारिक संगठनों ने एमडीआर व्यवस्था तुरंत वापस लेने की मांग की है, इसे व्यापारियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बताया और डिजिटल इंडिया अभियान पर नकारात्मक प्रभाव की आशंका जताई।

इंदौर में ऑनलाइन भुगतान के बहाने महिला ने नाबालिग बेटे संग दुकानदारों को ठगा

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर दुकानदारों को ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर ठगी कर रही है। महिला अब तक कई दुकानों से हजारों रुपये का सामान खरीदकर बिना भुगतान किए फरार हो चुकी है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सीसीटीवी फुटेज भी सार्वजनिक किए हैं। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है, जिसकी पहचान पूर्वा के रूप में हुई है और वह मालवा मील क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है।