BREAKING NEWS

Latest News

रायसेन के औबेदुल्लागंज में बीएड परीक्षा में ‘डमी कैंडिडेट’ गिरोह का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज स्थित वीर सावरकर शासकीय महाविद्यालय में बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में ‘डमी कैंडिडेट’ बैठाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। लगभग चार माह की जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है। यह मामला 17 फरवरी को ‘पेडागाजी ऑफ स्कूल’ विषय की परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थियों की पहचान पर संदेह होने से सामने आया। जांच में कृति आनंद की जगह मोनिका विश्वकर्मा और प्रदीप कुमार की जगह मनिभूषण कुमार के परीक्षा देने का खुलासा हुआ। पुलिस इस साजिश में शामिल अन्य लोगों या गिरोह की भूमिका की जांच कर रही है।