बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शिवपुरी के करैरा में श्रीराम कथा के दौरान भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने वाले बयान पर माफी मांगी है। इस बयान के वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित ब्रज क्षेत्र के संतों और यादव समाज ने विरोध जताया था। शास्त्री ने अपनी सफाई में कहा कि उनका इरादा राम और कृष्ण में भेद करना नहीं था, बल्कि वे एक प्रचलित पद की व्याख्या कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया और यदि किसी को ठेस पहुंची है तो वे क्षमाप्रार्थी हैं।