BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल के 100 साल पुराने कमाली माता मंदिर विवाद में कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, सांसद आलोक शर्मा ने विरोध जताया

भोपाल के घोड़ानक्कास स्थित करीब 100 साल पुराने कमाली माता मंदिर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के विरोध में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर प्रबंधन द्वारा रातों-रात मूर्तियां हटाए जाने पर सांसद आलोक शर्मा ने विरोध जताया और क्षेत्रीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने इसे पुराने भोपाल की आस्था का प्रतीक बताते हुए मंदिर परिसर में व्यावसायिक निर्माण को अस्वीकार्य बताया है। मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि मूर्तियां जीर्ण-शीर्ण मंदिर की छत गिरने से बचाने के लिए हटाई गई थीं।