निशांतपुरा थाना पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश ‘काला ईरानी’ को भोपाल में गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था। ‘काला ईरानी’ पर मध्यप्रदेश सहित देश के आठ राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 41 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा और रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना संबंधित राज्यों की पुलिस को भी भेजी गई है।