BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर जनसुनवाई में 9वीं-10वीं की छात्राएं घंटों खड़ी रहीं, कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं मिली कुर्सी

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान स्काउट गाइड की दो छात्राएं सवा दो घंटे तक खड़ी रहीं, जबकि अधिकारी बैठे रहे। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश के बाद भी उन्हें कुर्सी नहीं मिली। गाइड कैप्टन ने भविष्य में छोटी बच्चियों को न लाने की बात कही। वहीं, देवगुराड़िया से कंपेल मार्ग पर सिटी बस सेवा बहाल करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं भी जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने बताया कि निजी बसों का अधिक किराया और भीड़ उनकी पढ़ाई को प्रभावित कर रही है।