सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के ग्राम मंगेला में एक 45 वर्षीय किसान बलराम ठाकुर की नदी में फैले बिजली के करंट से मौत हो गई। वे खेत जाने के लिए नदी पार कर रहे थे, तभी विद्युत मोटर का तार टूटकर पानी में गिरने से करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने उतरे 42 वर्षीय ग्रामीण कुंवर सिंह भी गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। घायल कुंवर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि तार कैसे गिरा और कौन जिम्मेदार है।
इंदौर के रीगल ब्रिज पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में 48 वर्षीय किसान इलियास की मौत हो गई। कोर्ट में पेशी के बाद बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे इलियास को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इलियास काजी पलासिया खुडेल के निवासी थे और उनके परिवार में एक बेटा, छह बेटियां और पांच भाई हैं।