BREAKING NEWS

Latest News

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत गुरुवार को राजगढ़ आएंगे

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत गुरुवार को राजगढ़ जिले का दौरा करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह और मध्य प्रदेश के प्रभारी गजेंद्र सिंह परिहार भी होंगे। भोपाल में चल रहे बड़े किसान आंदोलन के बीच यह दौरा महत्वपूर्ण है। टिकैत उत्तर प्रदेश से सड़क मार्ग से खैरासी गांव पहुंचेंगे और पत्रकारों से बातचीत कर किसानों के मौजूदा हालात, तौल-मौल में पक्षपात और शोषण जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालेंगे। राजगढ़ के बाद वे झाबुआ और फिर गुजरात जाएंगे। भोपाल आंदोलन को लेकर रणनीति राजगढ़ पहुंचने के बाद तय होने की संभावना है।

हरदा में भोपाल कूच कर रहे 20-25 किसान नेता नजरबंद, पुलिस ने रोका

हरदा में शत-प्रतिशत मूंग खरीदी और खाद के लिए ई-टोकन की बाध्यता खत्म करने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। सोमवार को हरदा जिले के 20 से 25 किसान नेताओं को नर्मदापुरम जाते समय पुलिस ने रोका और कड़ोला गांव के पास एक अस्थाई जेल बनाकर नजरबंद कर दिया। वे नर्मदापुरम से पैदल भोपाल कूच करने की योजना बना रहे थे। हिरासत के दौरान किसानों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। किसान नेताओं ने सरकार पर अपराधियों जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया, जबकि एसडीएम ने भीड़ और जाम से बचने के लिए किसानों को रोकने की बात कही।