BREAKING NEWS

Latest News

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता भोजन पर 3 साल में 1.89 करोड़ खर्च, सरकार ने घोटाले के आरोप खारिज किए

विधानसभा में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा उठाए गए चीतों के भोजन में घोटाले के आरोपों को सरकार ने खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखित जवाब में बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के भोजन पर तीन साल में 1 करोड़ 89 लाख 92 हजार 826 रुपये खर्च हुए हैं। इस अवधि में 54,411.36 किलोग्राम भैंस और बकरे का मांस खरीदा गया। सरकार ने टेंडर प्रक्रिया को निष्पक्ष बताया और चहेते ठेकेदार को टेंडर देने की बात को निराधार बताया।