BREAKING NEWS

Latest News

तमिलनाडु विधानसभा में राज्य गीत ‘तमिल थाई वाजथु’ अनिवार्य करने का प्रस्ताव पारित

तमिलनाडु विधानसभा ने सोमवार को राज्य गीत ‘तमिल थाई वाजथु’ को शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों में कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले अनिवार्य करने का प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने यह प्रस्ताव पेश किया, जिसे द्रमुक, अन्नाद्रमुक और कांग्रेस ने समर्थन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘तमिल थाई वाजथु’ को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए और यह राज्य का अधिकार है। उन्होंने मातृभाषा को पवित्र बताते हुए सदस्यों से सर्वसम्मति से समर्थन की अपील की।

दिल्ली में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 45 कंपनियां तैनात

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों के कारण केंद्र सरकार बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। दिल्ली पुलिस की मांग पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों की 45 कंपनियों को दिल्ली में 27 जुलाई तक तैनात करने की मंजूरी दी है। इन कंपनियों को अत्याधुनिक दंगा रोधी उपकरणों से लैस रहने को कहा गया है। सीआरपीएफ और आरएएफ की सबसे अधिक 39 कंपनियां तैनात की गई हैं। हिंसक झड़पों और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद सरकार ने प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने का फैसला किया है, जिसके चलते गुरुवार को नई दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए।