पुणे पुलिस द्वारा दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट से खुलासा हुआ है कि केतन अग्रवाल की मौत एक सुनियोजित षड्यंत्र थी। पुलिस ने आरोपियों के 1801 चैट डेटा रिकवर किए हैं, जिसमें डिलीट की गई महत्वपूर्ण बातचीत भी शामिल है। मुख्य आरोपी सिया गोयल ने पुलिस से बचने, सास से माफी मांगने और पति का गुस्सा शांत करने के साथ-साथ ‘पति की मौत के बाद दुख का नाटक’ कैसे करें, इसकी सलाह चैटजीपीटी से मांगी थी। सिया ने हत्या से पहले घटनास्थल की रेकी भी की थी।
पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है कि मंगेतर सिया गोयल और दोस्त चेतन चौधरी ने हत्या की साजिश रची थी। पहले उन्होंने केतन को घायल कर बाली यात्रा टालने की योजना बनाई, लेकिन पकड़े जाने के डर से हत्या का इरादा कर लिया। लोहगढ़ किले को ढलान से धक्का देकर हादसे का रूप देने के लिए चुना गया। 18 जून को केतन को खाई में धकेल दिया गया। सिया चेतन से शादी करना चाहती थी, इसलिए केतन को रास्ते से हटाना मकसद था। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।