BREAKING NEWS

Latest News

कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड: मुख्य आरोपी की पत्नी ज्योति सोनी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली

कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड की सह-आरोपी ज्योति सोनी को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है। ज्योति सोनी मुख्य आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी की पत्नी हैं और उन पर जहरीला ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ बेचने तथा स्टॉक रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने फरवरी 2026 में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। इस मामले का ट्रायल 10 अगस्त 2026 से लोवर कोर्ट में शुरू होगा, जिसमें गवाहों के बयान और वैज्ञानिक रिपोर्ट पेश की जाएंगी।