BREAKING NEWS

Latest News

देश में पहली बार: मध्य प्रदेश में 9 हजार स्व-सहायता समूह महिलाएं करेंगी जल वितरण प्रणाली में लीकेज डिटेक्शन और रिपेयर

मध्य प्रदेश में अमृत मित्र परियोजना के तहत स्व-सहायता समूह की 9 हजार महिलाएं जल वितरण प्रणाली में लीकेज डिटेक्शन और रिपेयर का कार्य संभालेंगी। शहरी जल प्रबंधन को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह देश का पहला पायलट प्रोजेक्ट है। इसकी शुरुआत इंदौर में 29 जुलाई, 2026 और भोपाल में 6 अगस्त, 2026 से हुई है। प्रशिक्षण के पहले चरण में इंदौर से 30 और भोपाल से 36 महिलाओं का चयन किया गया है। यह पहल महिलाओं को तकनीकी कौशल, रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करेगी।

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा के साथ दीर्घकालिक सहयोग पर चर्चा की

जापान के टोट्टोरी प्रांत के मुख्य सचिव तोशिकी एंडो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा का दौरा किया। इस दौरान कौशल विकास, पर्यटन, निवेश, नवाचार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। दो दिवसीय दौरे में प्रस्तावित ओडिशा-टोट्टोरी मैत्री समझौते पर भी विचार-विमर्श हुआ, जिसका उद्देश्य दोनों सरकारों के बीच सहयोग को औपचारिक बनाना है। मुख्य सचिव अनु गर्ग ने जापानी कंपनियों को ओडिशा के औद्योगिक, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, हरित ऊर्जा, पर्यटन और एमएसएमई क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।