BREAKING NEWS

Latest News

सीडीएससीओ ने पांच नई वैक्सीनों के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी

भारत में संक्रामक रोगों के बचाव हेतु वैक्सीन विकास में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने वर्ष 2026 में पीला बुखार, रेबीज, चिकनगुनिया, एमएमआर और एमएमआरवी समेत पांच नई वैक्सीनों के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी है। पीला बुखार, रेबीज और एमएमआर वैक्सीन फेज-3 ट्रायल तक पहुंच चुकी हैं, जबकि चिकनगुनिया और एमएमआरवी का फेज-1 परीक्षण शुरू होगा। यह देश में गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नई वैक्सीन विकसित करने की दिशा में सरकार का एक अहम कदम है।