श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा और धार्मिक अनुष्ठान सामान्य रूप से किए जा सकेंगे। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा के अनुसार, हरियाली अमावस्या प्रकृति, पर्यावरण और धार्मिक आस्था से जुड़ा पर्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा, तर्पण और पौधारोपण का विशेष महत्व है। ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। अगस्त माह में 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण भी होगा, जो भारत में अदृश्य रहेगा।