BREAKING NEWS

Latest News

नीति आयोग इंडेक्स: मध्य प्रदेश निवेश के लिए देश का सातवां सबसे अनुकूल राज्य

मध्य प्रदेश नीति आयोग के इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स-2026 में देश के सबसे अनुकूल राज्यों में सातवें स्थान पर है, जबकि बड़े राज्यों में यह पांचवें नंबर पर है। प्राकृतिक संसाधन, नीतिगत स्थिरता, संस्थागत दक्षता और कुशल मानव संसाधन प्रदेश को निवेश का मजबूत गंतव्य बनाते हैं। हालांकि, नवाचार और कारोबारी माहौल ऐसे क्षेत्र हैं जहां सुधार की आवश्यकता है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति उत्तर और दक्षिण भारत के बीच रणनीतिक सेतु का काम करती है। वर्ष 2024 में गैर-धात्विक खनिज उत्पादन में मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी 15.6 प्रतिशत रही और यह दूसरे स्थान पर था। वर्ष 2023 में 12,819 नए तकनीकी कार्यबल तैयार किए गए।