BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने इंदौर में बताया कि यह कदम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध के बाद मध्य प्रदेश में इसकी आपूर्ति बढ़ी है। सरकार जल्द ही इस पर निर्णय लेगी। इंदौर की फूड टेस्टिंग लैब भी तैयार है, जो खाद्य नमूनों की जांच में तेजी लाएगी।