हरदा में शत-प्रतिशत मूंग खरीदी और खाद के लिए ई-टोकन की बाध्यता खत्म करने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। सोमवार को हरदा जिले के 20 से 25 किसान नेताओं को नर्मदापुरम जाते समय पुलिस ने रोका और कड़ोला गांव के पास एक अस्थाई जेल बनाकर नजरबंद कर दिया। वे नर्मदापुरम से पैदल भोपाल कूच करने की योजना बना रहे थे। हिरासत के दौरान किसानों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। किसान नेताओं ने सरकार पर अपराधियों जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया, जबकि एसडीएम ने भीड़ और जाम से बचने के लिए किसानों को रोकने की बात कही।