BREAKING NEWS

Latest News

सिवनी सड़क हादसा: ऑटो-बाइक टक्कर में एक की मौत, 11 घायल

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां थीं।