BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात मामले में दो डॉक्टर गिरफ्तार

जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात के आरोप में दो डॉक्टरों, सतीश अग्रवाल और राजेंद्र अग्रवाल, को ओमती पुलिस ने गिरफ्तार किया। सतीश अग्रवाल आधारताल के सरल एक्स-रे एवं पैथोलाजी के संचालक हैं, जबकि राजेंद्र अग्रवाल मालवीय चौक के आरके डिजिटल एक्स-रे सोनोग्राफी कलर डाप्लर सेंटर के संचालक हैं। बाद में अदालत ने दोनों आरोपितों को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने सोमवार को सेंटरों पर छापेमारी की थी। जांच में महिला एजेंट डाली जायसवाल उर्फ खुशी की भूमिका सामने आई, जो फरार है।