BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर, डिंडौरी, सतना में गोवर्धन घी, ब्राउन चना और मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए

जबलपुर, डिंडौरी और सतना में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गोवर्धन घी, ब्राउन चना और मिर्च पाउडर सहित कुल छह नमूने लिए गए, जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जबलपुर में ब्लिंकिट स्टोर से ₹12 हजार का गोवर्धन घी जब्त हुआ। सतना में गोवर्धन घी का ₹1 लाख से अधिक का स्टॉक सीज किया गया, जबकि डिंडौरी में डीएफ गोल्ड काउ घी और औषधा ब्रांड का ₹30,405 का घी जब्त हुआ। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 12.66 लाख रुपये का संदिग्ध घी जब्त

खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल के पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स पर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने लगभग 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया, जिसकी कीमत 12.66 लाख रुपये है। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर पूरा स्टॉक सील कर दिया गया और नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि घी इंदौर से पहुंचा था और अब पूरी आपूर्ति श्रृंखला की जांच की जा रही है। मिलावट की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का दुग्ध उत्पाद जांच अभियान जारी रहेगा।