BREAKING NEWS

Latest News

शिवपुरी: ग्रामीणों को जेल भेजने के आदेश पर सरपंच तहसीलदार के वाहन के नीचे लेटे

शिवपुरी के अमोला थानांतर्गत ग्राम सिरसौद में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में 27 जुलाई को हुए चक्काजाम के मामले में सरपंच अतर सिंह लोधी सहित 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। शुक्रवार को इसी मामले में गिरफ्तार तीन ग्रामीणों राहुल सेन, हेमंत लोधी और सुमित साहू को करैरा तहसील न्यायालय ने जेल भेजने का आदेश दिया। इस पर सरपंच अतर सिंह लोधी नाराज होकर तहसीलदार के वाहन के नीचे लेट गए। लगभग एक घंटे के घटनाक्रम के बाद तीनों ग्रामीणों को जमानत मिल गई।