मंदसौर जिले के रेवास-देवड़ा गांव में दो दिन से रात में हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्रिड पर तोड़फोड़ की और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। ग्रामीणों ने ग्रिड का घेराव भी किया, जिसके बाद डायल 112 मौके पर पहुंची। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लोड मैनेजमेंट के नाम पर की जा रही कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि रात में बिजली बंद होने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, तथा चोरी व आपराधिक घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई को भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 का उल्लंघन बताया।